नीम के पत्तों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह बहुत ही कड़वा होता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट चबाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये तो हुई नीम की बात, लेकिन क्या आप मीठा नीम के बारे में जानते हैं। जी हां मीठा नीम, जिसे हम कड़ी पत्ता कहते हैं। कड़ी पत्ते का इस्तेमाल अधिकांश घरों के किचन में इस्तेमाल होता है। दाल, सब्जियों से लेकर ढोकला और अन्य फूड आइटमों में इसका छौंक लगाने से स्वाद लाजवाब हो जाता है। भोजन में स्वाद बढ़ाने के साथ ही कड़ी पत्ता के सौंदर्य और सेहत से जुड़े फायदे भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कड़ी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह हमारे शरीर का आयरन अवशोषित करने में मदद करता है और हमें एनीमिया जैसी बीमारी से बचाता है। हर दिन सुबह के समय खाली पेट कड़ी पत्ता और खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कड़ी पत्ता फायदेमंद है। कड़ी पत्ता को खानपान में शामिल करने से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कड़ी पत्ता का सेवन करना बेहद फायदेमंद है।
बदलते मौसम में खांसी की समस्या आम होती है। गीली खांस में कफ बनता है तो कभी यह कफर सूख जाता है और कभी फेफड़ों में जमा हो जाता है। ऐसे में कड़ी पत्ता का सेवन फायदेमंद है। इन समस्याओं में कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर शहद के साथ इसके पाउडर का सेवन करने से आराम होता है।
कई तरह के त्वचा संबंधी रोगों में भी कड़ी पत्ता फायदेमंद है। अगर आप लंबे समय से चेहरे पर मुहांसों या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो हर दिन कड़ी पत्ता खाएं। आप इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने बालों को काला, घना और मजबूत बनाने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर बालों की मालिश करें।
पेट की पाचन संबंधी बीमारियों में भी कड़ी पत्ता का सेवन फायदेमंद होता है। इसके साथ ही दस्त होने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट की गड़बड़ी को दूर करता है। पेट के कई तरह के दोषों को शांत करने में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
स्वास्थ्य: कड़ी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है।