देहरादून
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशों के अनुसार नोबल कोरोना वायरस से उत्पन्न राष्ट्रीय आपादा में उत्तराखण्ड के दिल्ली एन.सी.आर में फॅसे हुए लोगों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। दिल्ली एन.सी.आर में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा में
फॅसे व्यक्तियों के राशन एवं भोजन की व्यवस्था की गयी।
उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त इला गिरी के द्वारा उत्तराखण्ड के दिल्ली एन.सी.आर के लोगों से कॉल प्राप्त होने पर समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हर संभव मदद की जा रही है अभी तक प्राप्त काल्स पर इनकी समस्याओं पर कार्यवाही की गयी है।
कोरोना :दिल्ली एन.सी.आर में फॅसे हुए लोगों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था कराई जा रही