देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में कमांडर उत्तर भारत सब एरिया ले. जनरल एन. एस. राजू सुब्रमणी ने शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणी ने राज्य सरकार द्वारा एक्स सर्विसमेन हेतु किए गए विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा राज्य के विकास में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड नागरिकों का सेना से विशेष लगाव रहता है। राज्य सरकार द्वारा सेना एवं एक्स सर्विसमेन के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा आपदा जैसी परिस्थितियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है।