सितारगंज में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर राज्य आंदोलन कारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर राज्य की जनता पर छलावा किये जाने के आरोप लगाये।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर मैंन चौराहे पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका इस दौरान हुई सभा मे वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जायेगा ।
पुतला फूंका : स्थायी राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका