दिल्ली
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। कई हिस्सों में लोगों को इससे परेशानी भी हो रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें लोगों को हरसंभव राहत पहुंचाने में जुटी हुई है। लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। कई लोग भूख से परेशान हैं।
दिल्ली के फतेहपुर बेरी की रहने वाली राजवती भी उनमें से एक है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का खर्चा चलाती है। राजवती का कहना है कि हम बिना खाना और पानी के जीने के लिए मजबूर हैं। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
'मकान मालिक किराए के लिए परेशना करता है। बिजली बिल भी देना पड़ता है। हमारे पास खाने का एक दाना तक नहीं है, हम कहां से खाएं। पानी आ रहा था, जिसे पीकर हम जिंदा हैं। अब वो भी बंद हो गया।' राजवती ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमें या तो हमारे गांव भिजवा दें या फिर साधन दें। उसने कहा कि हम भूखे मरें, इससे अच्छा है कि इस बीमारी (कोरोना) से मर से जाये
कोरोना गरीबों का दर्द: हम भूखे मरें, इससे अच्छा है कि इस बीमारी (कोरोना) से मर जाये