बारामद: बीते दो सप्ताह के पहले दोनों लोगों के शव पुलिस ने बरामद किये।

रुद्रप्रयाग 
संगम में बहे 2 लोगों के शव बरामद
महिला बही थी 15 फरवरी तो युवक 21 फरवरी को बहा था
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में अलकनन्दा और मंदाकिनी के संगम पर बीते दो सप्ताह के अन्दर डूबे दोनों लोगों के शव पुलिस ने पपडासू और कीर्तिनगर से बरामद कर लिए हैं। दोनों लोग अलग-अलग समय में अलकनन्दा और मंदाकिनी के संगम पर गंगाजल भरते समय पैर फिसलने से गंगा में डूब गये थे। कई दिनों की खोजबीन के बाद भी दोनों लोगों के शव जल पुलिस और एसडीआरएफ को नही मिल पा रहे थे, लेकिन अब दोनों लोगों के शव बरामद हो गये हैं।
 बतादें कि बीते 15 फरवरी को नमिता देवी उम्र 33 वर्ष निवासी गहड़खाल एक लड़की के साथ अलकनंदा- मंदाकिनी संगम में गंगाजल भरने गयी थी, लेकिन संगम में अचानक पैर फिसलने से महिला गंगा की तेज धारा में बह गई। महिला अपने पति के साथ डिस्ट्रिस्ट हॉस्पिटल कॉलोनी में रहती थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का शव बरामद नही हो पा रहा था।
वहीं बीते 21 फरवरी को राजस्थान के रहने वाले दो दोस्त सुमित पुत्र रमेश और सुरेश पुत्र सीताराम अलकनन्दा और मंदाकिनी के संगम में महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगाजल लेने पहुंचे थे, लेकिन गंगाजल भरते हुए  सुमित पुत्र रमेश का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा की धाराओं में डूब गया। सुमित पुत्र रमेश उम्र 23 वर्ष पिलनी देवलोक राजस्थान का रहने वाला था। बीते दिनों से काफी खोजबीन के बाद भी सुमित का शव बरामद नही हो पा रहा था। स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के सर्च अभियान के बाद शव बरामद हो चुके हैं। महिला का शव पपडासू के पास नदी में व राजस्थान के युवक का शव कीर्तिनगर क्षेत्र में नदी में बरामद हुआ है। बरामद शवों काF पोस्टमार्टम एवं पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किए जा चुके हैं।


Popular posts
कोरोना को हरायेगे: टिहरी विधायक ने स्प्रे मशीन सोडियम हाइपो क्लोराइट का किया वितरण
Image
युवा मोर्चा की वर्चुअल रैली संपन्न: टिहरी जनपद में वर्चुअल संपन्न हुई मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया
Image
कोरोना से जंग: नगरपालिका चंबा ने किया बाजारों में सैनिटाइजेशन
Image
कोरोना से जंग की तैयारी:नर्सिंग कॉलेज मैं सभी व्यवस्थाएं स्थापित होने के उपरांत कोरोना पॉजिटिव मामले एवं कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की देखरेख मैं आसानी हो सकेगी, जिलाधिकारी
Image
हरेला: हरेला पर्व में पौधरोपण केवल फ्रॉम मल्टी तक सीमित ना रहे, जिलाधिकारी
Image