नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों के व्यवहार में काफी परिवर्तन आ गया है। फांसी की तारीख नजदीक आता देख ये हिंसक हो रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि दोषी मुकेश सिंह और विनय शर्मा कुछ दिनों से जेल कर्मियों के साथ हिंसक व्यवहार कर रहे हैं। बता दें इन चारों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी हो गया है। इन्हें 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है।
जेल कर्मियों के साथ बदतमीजी
मुकेश और विनय ने रुटीन चेकअप के लिए आए जेल कर्मियों के साथ बदतमीजी की है। तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, दोषी हर छोटी बात पर गुस्सा कर रहे हैं। जिसके चलते इन्हें जेल में एंगर मैनेजमेंट (गुस्से पर नियंत्रण) का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जेल प्रशासन लगातार दोषियों के व्यवहार पर निगरानी रख रहा है।
निर्भय कांड :फांसी की तारीख नजदीक आता देख ये हिंसक हो रहे हैं।