काशीपुर
नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त ना होने के कारण पर्यावरण मित्रों पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। इसी को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 4 मार्च को आक्रोश रैली के माध्यम से गैरसैण विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। संघ के पदाधिकारियों ने साफ किया कि यदि अब भी शासन ने उनकी समस्याओं पर गौर नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र करते हुए आर-पार की लड़ाई की जाएगी। आयुक्त कुमाऊं मंडल को दिए ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि निगम में चल रहे ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिए उनके द्वारा महापंचायत महारैली मांगपत्र आदि के माध्यम से सरकार तक बात पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन पर्यावरण मित्र की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो सकी। पर्यावरण मित्रों के भविष्य पर संकट के बादल लगातार गहराने लगे हैं ऐसे में यदि समय रहते उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो पर्यावरण मित्रों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा।
आक्रोश :नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त ना होने के कारण पर्यावरण मित्रों पर संकट के बादल